बिलासपुर

फिर शराब के लिए पैसे मांगने वाले अपराधियों का आतंक…. एक युवक पर चाकू से हमला, लगातार सामने आ रही घटनाएं,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में शराब के लिए पैसे मांगने वाले अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकंडा थाना क्षेत्र में एक बार फिर एक युवक को जानलेवा हमला कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है, जब पीड़ित युवक अपने दोस्त के साथ चाय की दुकान के सामने खड़ा था। मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत बंगालीपारा निवासी राजकुमार साहू का बेटा योगेश साहू अपने मित्र रौनक साहू के साथ अशोक नगर चौक स्थित इंडियन कॉफी हाउस के बगल में चाय ठेले के सामने खड़ा था। तभी मोटरसाइकिल से पहुंचे दो युवक बंधवापारा निवासी रेहान खान और उसका साथी तुषार उर्फ पप्पू ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। जब युवकों ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी भड़क गए और अशोभनीय गालियां देने लगे। योगेश साहू द्वारा विरोध करने पर मामला हिंसक हो गया। तुषार उर्फ पप्पू ने मोटरसाइकिल से उतरते ही अपने पास रखे चाकू से योगेश के बाएं हाथ पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, रेहान खान ने अपने हाथ में पहना कड़ा निकालकर उसके सिर के पीछे जोरदार वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में योगेश को तत्काल 112 की सहायता से सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसके बाएं हाथ पर गहरा जख्म और सिर के पीछे गंभीर चोट आई है। इस हमले की रिपोर्ट प्रार्थी राजकुमार साहू द्वारा सरकंडा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी रेहान खान और तुषार उर्फ पप्पू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 119(1), 296, 3(5), एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। शहर में लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब या नशे के लिए पैसे मांगकर विवाद व हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,