रतनपुर

स्वीप कार्यक्रम 2024:- स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर दिया संदेश तो मां महामाया मंदिर रतनपुर में श्रद्धालुओं ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता के उद्देश्य को पूरा करने हर वर्ग अपनी भागीदारी निभा रहा है। शहर के रेलवे स्कूल के छात्रों ने प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया, वहीं महामाया देवी मंदिर परिसर में लोगों ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। जिले में हायर सेकण्डरी स्कूल के छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली और अन्य गतिविधियों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे क्षेत्र के स्कूल क्रमांक 01 के छात्रों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने रेलवे स्टेशन के पास प्रभात फेरी के जरिए लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। प्रभात फेरी में स्कूल के स्काउट, एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। हाथो में बैनर, पोस्टर और जागरूकता से संबंधित नारों के साथ छात्रों ने मतदान के लिए अपने क्षेत्र के लागों को मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी का संदेश दिया। स्वीप के तहत महामाया मंदिर परिसर में भी सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ लोकतंत्र में योगदान की शपथ ली। परिसर में भक्तों और कर्मचारियों ने लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी का संकल्प लिया।उल्लेखनीय है कि जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिला समूह, हाई स्कूल के छात्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व विभिन्न सामाजिक संगठन और विभागीय स्तर पर मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभियान के तहत लोगों को 7 मई को मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,