मल्हार

VIDEO:- मल्हार में मौत का खतरनाक खेल! उफनती लीलागर नदी पार करते बाइक समेत बहे दो युवक, ग्रामीण बने फरिश्ता

उदय सिंह

मल्हार- लीलागर नदी में आई बाढ़ के बीच जान जोखिम में डालकर एनिकट पार करना दो युवकों को भारी पड़ गया। गुरुवार दोपहर तेज बहाव के बावजूद बाइक सवार दोनों युवक एनिकट पार करने लगे और करीब दो फीट ऊपर बह रहे पानी की चपेट में आकर नदी में बह गए। देखते ही देखते दोनों युवक पानी में समा गए, लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की तत्परता से उनकी जान बच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक मल्हार क्षेत्र के आसपास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे जांजगीर-चांपा की ओर जाने के लिए लीलागर नदी पर बने एनिकट को पार कर रहे थे। उस समय नदी उफान पर थी और एनिकट के ऊपर तेज रफ्तार से पानी बह रहा था। स्थानीय लोगों ने युवकों को कई बार आगे नहीं जाने और वापस लौटने की चेतावनी भी दी, लेकिन दोनों ने लोगों की बात को नजरअंदाज कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर एनिकट पार करने लगे। जैसे ही बाइक पानी के तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंची, संतुलन बिगड़ गया और बाइक समेत दोनों युवक बह गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों युवकों को तेज धारा में बहता देख स्थानीय लोगों ने बिना देर किए जान जोखिम में डालकर एनिकट में छलांग लगा दी।स्थानीय लोगों के साहस और तत्परता से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों युवक शराब के नशे में थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।घटना की सूचना मिलते ही मल्हार पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने लोगों को उफनती नदी और एनिकट पार न करने की समझाइश दी। बारिश और बाढ़ के दौरान लीलागर नदी का जलस्तर बढ़ने से एनिकट पार करना बेहद खतरनाक बना हुआ है।स्थानीय लोगों की सजगता और साहस ने इस बार दो युवकों की जान बचा ली,

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...