सीपत

नागपुर के ताजबाग की तरह लुतरा शरीफ को भी मिलेगा नया स्वरूप… वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज ने की बड़ी घोषणा

उदय सिंह

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी प्रसिद्ध दरगाह लुतरा शरीफ के कायाकल्प की दिशा में अब ठोस कदम उठाए जाएंगे। दरगाह के जीर्णोद्धार और विकास को लेकर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नागपुर के ताजबाग की तर्ज पर लुतरा शरीफ को सजाया-संवारा जाएगा। इसके लिए मेरी अगुआई में दरगाह इंतेजामिया कमेटी, रायपुर की शहर सीरतुन्नबी कमेटी और वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों के साथ नागपुर का दौरा किया जाएगा, जहां ताजबाग में हुए कार्यों का अध्ययन कर वहां की कमेटी से बात कर योजना बनाई जाएगी।

दरगाह के कायाकल्प की शुरुआत, 50 लाख की लागत से होगा अहाता निर्माण

रविवार को लुतरा शरीफ दरगाह में आयोजित हाजी व हज्जनों के सम्मान के बाद लगभग 50 लाख की लागत से बनने वाले दरगाह के आहाता निर्माण का भूमि पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि पहले चरण में दरगाह के परिसर से बेजा कब्जा हटाया जाएगा और फिर आधुनिक सुविधाओं के साथ दरगाह का विस्तार किया जाएगा। आहाता का यह आकर्षक निर्माण मिल का पत्थर साबित होगा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वक्फ बोर्ड सदस्य एडवोकेट सैय्यद फैसल रिजवी ने कहा कि लुतरा शरीफ की दरगाह को सुविधाजनक बनाना समय की जरूरत है। वहीं, हज कमेटी सदस्य सैयद मकबूल ने कहा कि अब वक्फ बोर्ड गरीब और जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है, और सलीम राज के नेतृत्व में यह प्रयास और भी तेज़ होगा। इससे पहले दरगाह इंतेजामिया कमेटी के सदर इरशाद अली ने देशभर से आए हाजी हज्जनों का स्वागत करते हुए कहा कि कमेटी दरगाह के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। इस मौके पर रायपुर की सीरतुन्नबी कमेटी के नव-निर्वाचित सदर सोहेल सेठी, बिलासपुर की उस्की देन कमेटी के सदर यूसुफ हुसैन उर्फ बंटी, और नूरानी शाही मस्जिद के पूर्व इमाम हाफिज हसन अशरफी का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान, सदस्य रहमान खान, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच चंद्रमणि मरावी सहित दरगाह कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज, कोषाध्यक्ष रोशन खान, सहसचिव हाजी गुलाम रसूल,सदस्यगण मोहम्मद कुद्दूस,हाजी महमूद जुबेर,फिरोज खान, हाजी अब्दुल करीम,अब्दुल रहीम महबूब खान,दरगाह के खादिम हाजी शेर मोहम्मद,उस्मान खान,हाजी मोहम्मद साबिर,हाजी शरीफ खान,याशीन शोला एवं अब्दुल गफ्फार के साथ ही बड़ी संख्या में आए हुए जायरीन यहां मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,