पचपेड़ी

पचपेड़ी:- पिता मोबाइल पर करते रहे बात, तालाब में डूबते रहे दो मासूम…कुछ मिनट की लापरवाही में दो मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने पिता के साथ तालाब गए थे। इसी दौरान पिता मोबाइल पर किसी से बातचीत करने में व्यस्त हो गए और दोनों बच्चे कब गहरे पानी में चले गए, उन्हें इसकी भनक तक नहीं लग सकी। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिल्हाटी निवासी भक्त प्रहलाद पैकरा किसान हैं। गुरुवार शाम वे अपने दो बेटे दीपू पैकरा 7 वर्ष और चींटू पैकरा 4 वर्ष को लेकर गांव के तालाब गए थे। तालाब के पास बच्चों को छोड़कर भक्त प्रहलाद कुछ दूर चले गए और मोबाइल पर बातचीत करने लगे। इसी दौरान चींटू तालाब के किनारे फिसलकर गहरे पानी में चला गया। भाई को पानी में गिरता देख दीपू भी उसे बचाने के प्रयास में तालाब में कूद गया। पानी गहरा होने के कारण दोनों बच्चे डूबने लगे। बताया जाता है कि पिता मोबाइल पर बात कर रहे थे, इसलिए उन्हें बच्चों के तालाब में जाने और डूबने की जानकारी नहीं हो सकी।

इसी दौरान किसी ग्रामीण की नजर पानी में डूबते बच्चों पर पड़ी। उसने आसपास के लोगों को आवाज देकर इसकी जानकारी दी। ग्रामीण तत्काल तालाब की ओर पहुंचे और पानी में गोता लगाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। परिजन और ग्रामीण दोनों मासूमों को तत्काल पचपेड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मस्तूरी अस्पताल रेफर कर दिया। मस्तूरी में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया। पचपेड़ी पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दो मासूम भाइयों की एक साथ मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,