बिलासपुर

मनीष सिंह की पहल से दो दिन में बदला ट्रांसफार्मर…ग्रामीणों को मिली राहत

उदय सिंह

मस्तूरी – ग्राम पंचायत मिशन भनेशर में खराब ट्रांसफार्मर के कारण उत्पन्न बिजली संकट को प्रदेश संयोजक मनीष सिंह की सक्रिय पहल से समाप्त कर दिया गया। गांव में पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी और दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही थी।ग्रामीणों ने अपनी समस्या को लेकर मनीष सिंह से संपर्क किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ट्रांसफार्मर की समस्या से अवगत कराया। मनीष सिंह की लगातार पहल और दबाव का ही परिणाम रहा कि मात्र दो दिनों के भीतर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। बिजली बहाल होते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। सरपंच व ग्रामीणों ने मनीष सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी तत्परता के कारण ही उन्हें समय पर राहत मिल पाई। इस अवसर पर मनीष सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और वे जनसेवा के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...