बिलासपुर

मलेरिया पीड़ित की मौत के बाद प्रभावित गांव में लगाया गया कैम्प…सीएचएमओ ने किया क्षेत्र का सघन दौरा

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले के कोटा ब्लॉक में मलेरिया के नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है जिसकी सूचना लगते ही शनिवार को सीएमएचओ डॉ राजेश शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मलेरिया प्रभावित क्षेत्र पहुंचे थे जहां उन्होंने गांव के संदेही मरीजों की जांच कर दवाइयों का वितरण किया तो वही सीएमएचओ डॉ राजेश शुक्ला ने ग्रामीणों के हाल-चाल जानकर आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है आपको बता दें कि कोटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरिया के आश्रित ग्राम परसा पानी में शुक्रवार को मलेरिया के चार मरीज मिले थे जिसमें 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग का अमला गांव पहुंचा। जहां सभी घरों का सर्वे कराया गया। सीएमएचओ डॉ शुक्ला ने बताया कि मलेरिया पॉजिटिव को घर में ही रखकर दवाई दी गई है।

गांव में कैंप भी लगाया गया है। गांव में कुल 18 घर हैं, जिसकी कुल आबादी 97 है। सभी घरों में सर्वे के साथ ही स्प्रे भी कराया गया है। इस बीच सीएमएचओ डॉ राजेश शुक्ला ने बताया कि परसा पानी गांव के तीन और कूपा बांधा के दो मलेरिया पॉजिटिव मरीज को उपचार के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां मरीजों का उपचार डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है। सभी मरीज ठीक हैं जल्द ही इन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। परसा पानी में डॉक्टरों की ड्यूटी लगा कर शिविर लगाई गई है। 45 लोगों का रक्त पट्टिका से मलेरिया का जांच हुआ जिसमें एक का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। आपको बता दे कि हाल ही में जुलाई महीने में सभी घरों में दो-दो मच्छरदानीयों का भी वितरण किया गया था। मलेरिया के मामले सामने आने के बाद अब पूरे गांव में स्प्रे कराया गया है। लोगों को मलेरिया से बचाव के तरीके भी बताए गए हैं। इस दौरान डीईओ डॉ मनोज सेमुअल, डीपीएम प्यूली मजूमदार, बीपीएम श्वेता सिंह, कृष्ण कुमारी, नौसाद अहमद, सहित मलेरिया विभाग और समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा के स्टाफ मौजूद रहे।

प्रतिदिन रिपोर्टिंग और मुख्यालय में रहने के निर्देश

सीएमएचओ डॉ राजेश शुक्ला ने कोटा ब्लॉक के समस्त वर्करों से कहा कि मुख्यालय में रहकर ही कार्य करें समस्त गांव का सर्वे करते रहे प्रतिदिन सीएमएचओ कार्यालय में इसकी रिपोर्टिंग भी करें इसके साथ ही सीएमएचओ डॉ शुक्ला रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां मलेरिया पीड़ितों से चर्चा करते हुए उनकी हालचाल जाना साथ ही सीएससी प्रभारी डॉ अविनाश सिंह बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

मलेरिया के साथ डायरिया से भी बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

सीएमएचओ डॉ शुक्ला और अफसरों ने गांव में सर्वे के दौरान लोगों को मलेरिया के साथ ही डायरिया से भी बचाव के लिए जागरूक किया। बासी भोजन ना करने की सलाह दी, पानी उबालकर पीने को कहा, क्लोरीन की दवा भाटी साथ ही गांव में शिविर लगाकर 77 लोगों की जांच भी की है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...