बिलासपुर

बिलासपुर:- हाईटेक नकल प्रकरण: दोनो युवतियां गिरफ्तार…हिडेन कैमरा, वॉकी-टॉकी, टेबलेट जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत स्थित रामदुलारे शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा में दिनांक 13 जुलाई को व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित उप अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी) भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र क्र. 1309 में परीक्षा दे रही अभ्यर्थी कु. अन्नु सूर्या को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सहायता से नकल करते पकड़ा गया। उसके अंतःवस्त्रों में हिडन कैमरा तथा कान में माइक्रो स्पीकर छुपा हुआ था। जांच में पता चला कि केंद्र के बाहर उसकी छोटी बहन कु. अनुराधा वॉकी-टॉकी, टैबलेट और मोबाइल फोन के जरिए प्रश्नों के उत्तर पहुंचा रही थी। केंद्राध्यक्ष पी. मंडल एवं व्यापमं अधिकारियों द्वारा महिला व्याख्याता की मदद से तलाशी लेकर दोनों बहनों को पकड़ा गया और उनके पास से हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस जब्त किए गए। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने कु. अन्नु सूर्या, कु. अनुराधा एवं अन्य के विरुद्ध धारा 318(2), 112(2), 61(2) बीएनएस, 72 आईटी एक्ट तथा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 14 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 16 जुलाई 2025 तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस हाईटेक नकल रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और भूमिका की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...