रतनपुर

छत्तीसगढ़ के पहले कोरोना हॉट स्पॉट कटघोरा से जुड़े तार, रतनपुर में मचा हड़कंप….दरगाह से 16 संदिग्धों को किया गया बरामद

रमेश राजपूत/जुगनू तंबोली

रतनपुर- एक ही जगह से कई लोगों के संक्रमण स्थल के रूप में रेड मार्क होने वाले कोरबा जिले के कटघोरा को प्रदेश में हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हांकित किया गया है, जहाँ से अब तक 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है, इस खबर के सामने आते ही अब यहां से जुड़े तारों की भी सरगर्मी से तलाश शुरू हो गई है, जिसमें पहला मामला रतनपुर के नूतन चौक में निवासरत राजिक अली के परिवार से सामने आया है, क्योकि बीते 23 मार्च को इस परिवार से कटघोरा के मुड़ीभाठा बारात गई थी और निकाह के बाद वलीमा भी घर मे आयोजित किया गया था, जहाँ और भी बहुत से लोग शामिल हुए थे, लिहाज़ा इससे संक्रमण की संभावना बढ़ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के साथ सीएमओ मधुलिका सिंह एवं अन्य अधिकारी उस एरिया को सील कर आवश्यक जानकारी में जुट गए है।

रतनपुर के दरगाह में मिले 16 के खिलाफ कार्रवाई

एक इस मामले के बाद देर रात पुलिस ने सघन सर्चिग अभियान चलाते हुए, रतनपुर के जूना शहर स्थित एक दरगाह में दबिश देकर 16 लोगों के द्वारा धारा 144 का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर उनके खिलाफ धारा 147, 188, 269, 270 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया है

बिलासपुर पर भी मंडरा रहे खतरे के बादल….

अब तक बिलासपुर से केवल एक ही कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया था, जिसे अब स्वास्थ्य होने के बाद छुट्टी भी दे दी गई है, वही जिले में और कोई नया मामला सामने नही आया, लेकिन कटघोरा और फिर रतनपुर से जुड़े तारों की वजह से बिलासपुर में भी उनसे जुड़े संपर्क से इंकार नहीं किया जा सकता,

लिहाज़ा और भी ज्यादा सतर्कता से रहने की आवश्यकता है, हालांकि जिला एवं पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के साथ हर संभव प्रयास कर रही है कि संदिग्धों को जल्द से जल्द ट्रेस किया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,