सीपत

राजपूत क्षत्रिय समाज में केंद्रीय युवा मंडल गठित; बिलासपुर के प्रांशु क्षत्रिय को केंद्रीय युवा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी..

उदय सिंह

सीपत – रविवार को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह, पंजीयन क्रमांक 1282 द्वारा केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रायपुर उत्तर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मंडल का गठन किया गया। इसमें बिलासपुर से प्रांशु क्षत्रिय को केंद्रीय युवा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं रायपुर से महेश सिंह को केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पीयूष ठाकुर को उपाध्यक्ष, नीरज सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष, अमन सिंह ठाकुर को उपसचिव, मंगल सिंह को संगठन सचिव, समित सिंह राजपूत को सह सचिव और सत्यम सिंह को प्रचार सचिव बनाया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस, केंद्रीय कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय, केंद्रीय युवा अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर और केंद्रीय सचिव महेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर और फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर सभी ने समाज के उत्थान के लिए अपने पद की जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,