रतनपुर

रात में छत पर सोना पड़ा भारी, बिजली तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,

रतनपुर – थाना रतनपुर क्षेत्र के ग्राम सिंघरी में एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान हरीश कुमार कोसले पिता सुंदर लाल कोसले निवासी सिंघरी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार हरीश कुमार रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह रात में अपने घर की छत पर सोया हुआ था। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2 बजे के आसपास उसकी नींद खुली और वह किसी काम से उठकर छत पर गया। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में वह आ गया। करंट लगने से हरीश गंभीर रूप से झुलस गया और संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे जमीन पर जा गिरा।

गिरने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए और तत्काल उसे उपचार के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी, परिवार और दो छोटी-छोटी बच्चियों को छोड़ गया है। अचानक हुई इस मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी