बिलासपुर

सुबह बाइक पर घूमने निकले छात्र की सड़क हादसे में हुई मौत… अज्ञात भारी वाहन ने मारी ठोकर,

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी क्षेत्र के रामा लाइफ सिटी में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र की मंगलवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। कलेक्टोरेट के पास जिला न्यायालय के सामने एक भारी वाहन की टक्कर से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान सिम्स अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के छुरिया निवासी हनुमंत सिंह श्याम तहसीलदार हैं। उनके पुत्र मणिंद्र भूषण सिंह श्याम 23 वर्ष सकरी के रामा लाइफ सिटी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे मणिंद्र अपनी बाइक लेकर टहलने के लिए निकले थे।

इसी दौरान जब वे कलेक्टोरेट के पास जिला न्यायालय के सामने पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार भारी वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मणिंद्र सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल छात्र को सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से मृतक छात्र के परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस भारी वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,