बिलासपुर

देशी सांडो की वजह से गिर रहा दूध उत्पादन, अब शिविर लगाकर ऐसे सांडों का किया जाएगा बधिया करण

डेस्क

देशी सांडों के बुरे दिन आने वाले हैं । बिलासपुर जिले में लगातार दूध उत्पादन में कमी के पीछे निकृष्ट सांडों द्वारा गर्भाधान कराने से अनउत्पादक गायों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे सिर्फ सड़क पर भीड़ बढ़ रही है। देशी सांडों को निकृष्ट श्रेणी का माना जाता है , जिनसे निषेचित होकर गर्भाधान करने वाली गाय बेहद कम दूध देने वाली और कमजोर नस्ल पैदा कर रही है। इसलिए शासन ने ऐसे निकृष्ट सांडो के बधिया करण का निर्णय लिया है, इसके लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।


बिलासपुर जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने उन्नत नस्ल के सांडों से प्राकृतिक, कृत्रिम गर्भाधान कराया जाएगा। जिले में देशी निकृष्ट सांडों के बधियाकरण के लिये ग्रामों में शिविर आयोजित किए जायेंगे।
कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने जिले के सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और ग्राम पंचायतों के सरपंचों को संबोधित पत्र में कहा है कि वे पशुधन विकास विभाग के द्वारा सघन बधियाकरण हेतु आयोजित शिविर में पंचायत शत-प्रतिशत देशी निकृष्ट सांड़ों के बधियाकरण कराने में सहयोग करें।

पत्र में कहा गया है कि किसान भाईयों के पशुधन में अधिक मात्रा में अनुत्पादक गायों की संख्या बिलासपुर जिले में परिलक्षित हो रही है। जिससे किसानों को दूध कम मात्रा में प्राप्त हो रहा है। प्रति व्यक्ति औसत दूध खपत के अनुपात में दूध उत्पादन अत्यंत कम है। पशुधन विकास विभाग लंबे समय से पशु संवर्धन का कार्य कर रहा है। परंतु अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही है।
ग्रामीण कृषकों के द्वारा उनके यहां रखे गये पशुधन में देशी निकृष्ट सांडों के बधियाकरण न कराये जाने के कारण अनुत्पादक पशुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यदि इन देशी निकृष्ट सांडों का बधियाकरण कर उन्नत नस्ल के सांडों से प्राकृतिक गर्भाधान, कृत्रिम गर्भाधान कार्य किया जाये तो अपेक्षित सफलता अवश्य मिलेगी व ग्रामीण क्षेत्रों में दूध उत्पादन में वृद्धि होगी।

इसके मद्देनजर कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों से पशुधन विकास विभाग के द्वारा सघन बधियाकरण हेतु शिविर में ग्राम पंचायत के शत-प्रतिशत देशी निकृष्ट सांडों का बधियाकरण करने में सहयोग करने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...