बिलासपुर

आरक्षक भर्ती : लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी…परीक्षा में शामिल होने के लिए व्यापम की वेबसाइट में पंजीयन अनिवार्य

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती वर्ष 2023-24 अंतर्गत 16 नवंबर 2024 से 19 जनवरी 2025 तक बिलासपुर रेंज, भर्ती केन्द्र क्रमांक-01, 2री वाहिनी, छसबल, सकरी में जिला बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली एवं गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही के सम्मिलित अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण, शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर लिखित परीक्षा हेतु पात्र पाये गये 15 गुना अभ्यर्थियों की सूची पुलिस मुख्यालय रायपुर के अधिकारिक वेबसाईट https://cgpolice.gov.in पर अपलोड किया गया है। लिखित परीक्षा हेतु योग्य पाये गये अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन किया जाना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन पश्चात् लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा। लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थीगण छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाईट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करावें ताकि लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी किया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...