मस्तूरी

मस्तूरी:- पाराघाट टोल प्लाजा में हुआ हादसा..अनियंत्रित हाईवा जा घुसी टोल बूथ में…हुआ लाखों का नुकसान, बाल बाल बचे कर्मचारी,

उदय सिंह

मस्तूरी – पाराघाट टोल प्लाजा में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक हाईवा वाहन चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण टोल बूथ को भारी नुकसान हुआ। इस घटना में टोल प्लाजा के बुथ नंबर 06 को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा प्रबंधक विकास सिंह ने मस्तूरी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। विकास सिंह जो वर्तमान में पाराघाट टोल प्लाजा के प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 24 जुलाई 2025 को रात लगभग 10 बजे हाईवा क्रमांक GJ05BZ0929 का चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बूथ नंबर 06 में घुस गया, जिससे टोल बूथ की संरचना समेत अंदर रखे कीमती उपकरण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी विकास सिंह को टोल प्लाजा में कार्यरत कर्मचारी नितिन सिंह ने दी। सूचना मिलते ही विकास सिंह 25 जुलाई को वापस प्लाजा पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एसी, रिकॉर्डिंग कैमरा, मॉनिटर, की-बोर्ड, माउस, फर्नीचर, लाइट, केबल, सेफ्टी पाइप सहित पूरे बूथ स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है, जिसकी अनुमानित लागत तीन लाख रुपये है। मस्तूरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हाईवा चालक के खिलाफ धारा 281-BNS व 324(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल