जशपुर

इंस्पेक्टर रामसाय पैंकरा की करंट की चपेट में आने से हुई मौत…..जशपुर पुलिस में शोक की लहर

रमेश राजपूत

जशपुर – जशपुर पुलिस विभाग के थाना नारायणपुर में पदस्थ निरीक्षक रामसाय पैंकरा की आकस्मिक मृत्यु से पूरे जिले में शोक की लहर है। शनिवार को वे अपने गृहग्राम सुरगांव (थाना सीतापुर, जिला सरगुजा) में बिजली करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे हाल ही में चंदखुरी से 7 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स कर घर लौटे थे। स्व. पैंकरा का जन्म 2 जनवरी 1964 को हुआ था। उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी सेवा की शुरुआत 1 जून 1983 को मध्यप्रदेश के जिला खरगोन में आरक्षक के रूप में की थी। तत्पश्चात वे क्रमशः 1995 में प्रधान आरक्षक, 2004 में एएसआई, 2009 में एसआई और 2014 में निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। वे अगले वर्ष फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। अपने 40 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने फरसाबहार, बगीचा, दुलदुला और ट्रैफिक शाखा सहित कई थानों में कुशलता से कार्य किया। वे एक सरल, सौम्य और अत्यंत व्यवहारकुशल अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि निरीक्षक रामसाय पैंकरा का निधन पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित एवं जिम्मेदार अधिकारी थे। उनके निधन से विभाग ने एक अनुभवी और विनम्र अधिकारी को खो दिया है। पुलिस परिवार की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी