मल्हार

खाद-बीज की उपलब्धता से खेती-किसानी का काम जोरों पर…. किसानों के चेहरे पर मुस्कान: रंजीत सिंह

उदय सिंह

मल्हार – खरीफ सीजन में इन दिनों राज्य के विभिन्न जिलों में खेती किसानी ने के कार्यों ने जोर पकड़ लिया है। रोपा और बियासी का काम तेजी से जारी है। सेवा सहकारी समिति मल्हार के अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने कहा ऐसे में शासन द्वारा समय पर खाद बीज की उपलब्धता से किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है । नेवारी के किसान रघुवर सिंह ने कहा न तो लंबी कतार लगना पड़ रहा है और न ही मंहगे दामों पर बाजारों से बीज या खाद खरीदना पड रहा है! सहकारी समिति में खाद लेने आए किसान रामसेनही सिंह, राधिका कुर्मी ने इस बार अच्छी फसल को लेकर आश्वस्त है। सरकारी मदद ने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि खेती किसानी करते है। समिति से खाद-बीज आसानी से मिल गया। बिना किसी लंबी कतार के उन्हें यूरिया, डीएपी, नैनो डीएपी, सुपर फास्पेट मिला है। समय पर खाद बीज की उपलब्धता से उन्हें बड़ी मदद मिली है। इसके लिये सरकार को धन्यवाद दिया है! संस्था प्रबंधक मल्हार तेजबहादुर सिंह ने कहा सेवा सहकारी समिती मल्हार पर खाद-बीज रियायती दर पर होने के साथ ही गुणवत्ता में भी बेहतर है उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार बेहतर पैदावार होगा,

कुछ इसी प्रकार किसानो ने खुशी जाहिर करते हुए! इस बार बारिश भी अच्छी फसल की कामना की है! चूकि सरकार द्वारा समय समय पर खाद बीज उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि किसान जोर-शोर से खेती किसानी में जुट गए है किसानो के द्वारा समिति से खाद बीज लेने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने की बात कही है। समिति द्वारा सारी जानकारी मिल जाती है और वे समिति आकर खाद बीज ले लेते है। किसानों ने बताया कि उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि, कृषक उन्नति योजना का भी लाभ मिल रहा है। किसानों ने कहा कि सरकारी मदद से खेती किसानी अब मुनाफे का सौदा बन गया है

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था...