बिलासपुर

बिलासपुर:- अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, 12 घंटे में आरोपी पति गिरफ्तार…चरित्रशंका बनी हत्या की वजह

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा पुलिस ने खमतराई क्षेत्र में मिली अज्ञात महिला के शव की गुत्थी महज 12 घंटे में सुलझाते हुए उसके पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चरित्र शंका के कारण पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। ग़ौरतलब है कि 12 मार्च 2025 को खमतराई तीन पुलिया के पास आशाबंद रोड किनारे नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी, जिसके बाद प्रार्थी शिव कुमार की सूचना पर मर्ग धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला घोंटने से होना पाया गया, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर सोशल मीडिया के माध्यम से मृतका की पहचान की गई। पता चला कि मृतका दुर्गा उर्फ ऐश्वर्या खैरवार उम्र 30 वर्ष थी, जो सरकंडा के बंगालीपारा में रहती थी। जांच में उसका पति संतोष खैरवार उम्र 44 वर्ष फरार मिला, जिससे पुलिस को शक हुआ।
आरोपी की तलाश में पुलिस टीम उसके मूल गांव एरमसाही, थाना मस्तूरी पहुंची, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी को उसके फूफा से मोबाइल पर बातचीत करने से मना किया था, लेकिन वह नहीं मानी। इसी शक के कारण 12 मार्च की रात 1 से 2 बजे के बीच वह उसे शौच कराने के बहाने खमतराई नहर ले गया और गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार