बिलासपुर

अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर ट्राली और अवैध रूप से डम्प 700 घनमीटर रेत जप्त…खनिज विभाग जुटी लगातार कार्रवाई में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में 30 जुलाई को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा रतनपुर, जोगीपुर, कोटा,बेलगहना, सोनपुरी, नगोई,खोगसरा, आमागोहन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

जहाँ जोगीपुर क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध रूप से खनन कर परिवहन करते पाये गए 02 ट्रेक्टर वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा मे रखा गया है। आमागोहन क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध रूप से उत्खनन कर परिवहन करते पाये गए 03 ट्रेक्टर वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी बेलगहना की अभिरक्षा मे रखा गया है।

नगोई क्षेत्र मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा खनिज रेत की मात्रा लगभग 700 घनमीटर का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत जप्त कर निरंजन पैंकरा, सदस्य, जिला पंचायत के सुपुर्दगी मे दिया गया है।

खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...