जांजगीर चाँपा

शासकीय उचित मूल्य दुकान से 42 लाख की खाद्य सामग्री की हेराफेरी…एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से लाखों की खाद्य सामग्री गबन और धोखाधड़ी के मामले में चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गंगाबाई खांडेकर, रितेश खांडेकर और रामेश्वर खांडेकर उर्फ राहुल शामिल हैं, जो सभी घोघरा नाला, वार्ड क्रमांक 13, चांपा के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, बिर्रा रोड और कोटाडबरी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों का संचालन ‘पूर्वा महिला स्व-सहायता समूह’ द्वारा किया जा रहा था। अध्यक्ष गंगाबाई खांडेकर और विक्रेताओं रितेश व रामेश्वर खांडेकर द्वारा इन दुकानों से चावल, नमक व अन्य खाद्य सामग्री में हेराफेरी कर लगभग 42 लाख रुपये का गबन किया गया। पूर्व में आरोपी सोहन यादव को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। थाना चांपा में दिनांक 04 मई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों को उनके निवास से हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गुमराह करते रहे, परंतु गहन पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(5), 3(5) BNS और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...