बिलासपुर

युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार…. गलत नियत से घर घुसने की कर रहा था कोशिश, पीड़िता हुई थी घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुदुदंड चांदनी चौक के पास किराए के मकान में रहने वाली पीड़िता मेडिकल शॉप में काम करती है जो बीते 23 अगस्त की रात लगभग 10 बजे शॉप से घर वापस लौट रही थी, तभी चांदनी चौक के पाया आरोपी भूपेंद्र दुबे उर्फ गोलू पिता रामकुमार दुबे उम्र 27 वर्ष अपनी स्कूटी में वहाँ पहुँचा और मुझसे बात क्यो करती कहते हुए हाथ पकड़ने की कोशिश करने लगा, जिससे डर कर पीड़िता अपने घर की ओर भागी और अपने शॉप संचालक को फोन कर घटना की जानकारी दी, तब शॉप संचालक ने रवि छाबड़ा को तत्काल पीड़िता के पास भेजा जहाँ जब रवि छाबड़ा ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, तब पीड़िता भाग कर घर के अंदर घुसी और दरवाजा बंद करने लगी तब तक आरोपी वहाँ पहुँच गया और दरवाजे को लात मारते हुए गाली गलौच करने लगा, इस दौरान पीड़िता के सिर में चोट लगी और खून बहने लगा, तब तक मकान मालिक भी बाहर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। मामले में पीड़िता ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी, जिस आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी भूपेंद्र दुबे उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत