बिलासपुर

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई अधिवक्ता…कूरियर कंपनी के नाम पर 62 हजार की साइबर ठगी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत एक अधिवक्ता के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी रेणुका दिघ्रस्कर, निवासी तिलक नगर ने DTDC Courier Company के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने IT एक्ट की धारा 66(D) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।प्रार्थी ने बताया कि उन्होंने 18 जुलाई 2025 को DTDC कूरियर कार्यालय सरकंडा से पुणे निवासी अपनी भाभी को कपड़े, पर्स और राखी का पार्सल भेजा था, जिसकी रसीद पर 480 रुपए का भुगतान किया गया। 22 जुलाई को पुणे में DTDC की ओर से पार्सल डिलीवर होने का संदेश मिला, परंतु वास्तव में पार्सल प्राप्त नहीं हुआ था। जब कूरियर कंपनी से संपर्क किया गया तो बताया गया कि रिसेप्शनिस्ट ने पार्सल रिसीव किया है, जबकि ऑफिस में कोई रिसेप्शनिस्ट है ही नहीं। प्रार्थी के अनुसार जब उन्होंने शिकायत के लिए DTDC के कथित कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया, तो एक व्यक्ति ने खुद को ‘दीपक’ बताते हुए कॉल किया और पार्सल की जानकारी लेकर एक ऐप डाउनलोड करवाया। इसके बाद अंजली के मोबाइल पर 10 का रिचार्ज करने को कहा। जैसे ही रिचार्ज किया गया, प्रार्थी का फोन हैंग हो गया और थोड़ी ही देर में उनके बैंक खाते से 62,000 ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए। फोन पे की हिस्ट्री के अनुसार यह राशि ब्रह्मपुर स्थित बंधन बैंक के खाते में ट्रांसफर की गई थी। रेणुका ने तुरंत बैंक और थाना सिविल लाइन में शिकायत दी, लेकिन बैंक द्वारा अकाउंट फ्रीज करने में देर की गई। पुलिस ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के मोबाइल नंबर तथा बैंक अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। यह घटना न सिर्फ साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि किस प्रकार कूरियर कंपनियों के नाम पर आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ...