जांजगीर चाँपा

पुलिस कर चुकी थी कफन दफन, परिजन पहुँचे गुमशुदगी दर्ज कराने…..तब हुआ मौत का खुलासा

डेस्क

जांजगीर-चांपा- जिस व्यक्ति की लाश को अज्ञात मानकर पुलिस कफ़न दफन की प्रकिया पूर्ण कर चुकी थी, उसी व्यक्ति की तलाश में उसका छोटा भाई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँचा था, मामले में अपने बड़े भाई के दिये हुलिए के आधार पर जब पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का हुलिया मिलाया और मृतक के सामान व फ़ोटो दिखाए तो छोटे भाई को यकीन नही हुआ की उसका बड़ा भाई इस दुनिया मे नही है। दरअसल नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम सरखों के शराब दुकान के पास 17 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। पास ही एक साइकिल भी पड़ी थी। सूचना पर नैला चौकी पुलिस पहुंची और शिनाख्ती करने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्ती नहीं हो पाई। पुलिस ने पंचनामा कर मृतक के फोटोग्राफ्स लिए। इसके बाद नैला पुलिस ने अज्ञात मानते हुए शव का कफन-दफन करा दिया। वही ग्राम सिवनी नैला निवासी मनबोध बरेठ का बड़ा भाई छतराम बरेठ 45 वर्ष भी 17 अक्टूबर के दिन ही अचानक गायब हो गया और घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। कहीं पता नहीं चलने पर 20 अक्टूबर को मनबोध अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने नैला चौकी पहुंचा, जहां अपने भाई के लापता होने की जानकारी दी। ऐसे में पुलिस ने सरखों शराब दुकान के पास मिले अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की बात उसे बताई और मृतक के पास मिली साइकिल, उसके कपड़े और फोटोग्राफ्स दिखाए। जिस पर मनबोध ने कपड़े और साइकिल के आधार पर उसकी शिनाख्त अपने बड़े भाई छतराम के रूप में की। इसके बाद छोटे भाई मनबोध ने अपने भाई का अंतिम संस्कार करने की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद सक्षम अधिकारी से कब्र खोदने की अनुमति लेकर खुदाई की गई, जहाँ कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कराया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार