कोटा

कोटा:- एक चूक और खत्म हुई जिंदगी: 25 फीट गहरे पानी वाले कुएं में गिरकर युवक की मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से डूबकर मौत हो गई। घटना ग्राम अमाली की है, जहां युवक कुएं की दीवार पर बैठकर बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा। मृतक की पहचान टुडेश्वर यादव 35 वर्ष, पिता नंदलाल यादव, निवासी ग्राम अमाली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के कुएं में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। कुएं में 20 से 25 फिट पानी था जिसकी वजह से वह डूब गया और मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की तथा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि युवक का संतुलन किन परिस्थितियों में बिगड़ा। इस दर्दनाक घटना के बाद ग्राम अमाली में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...