रायगढ़

बाजारों से बाइक चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार…कब्जे से 5 बाइक बरामद,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – बाजारों से मिनटों में बाइक को छूमंतर करने वाले दो आरोपियों को पुसौर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 5 बाइक बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुसौर निवासी सच्चिदानंद गुप्ता ने 30 जुलाई को पुसौर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने मोटरसाइकिल सीडी डिलक्स क्रमांक CG 13 Y 0802 से अपने नाती को आदर्श स्कूल छोड़ने के बाद साप्ताहिक बाजार पुसौर में खरीदारी के लिए गए थे। उन्होंने अपनी बाइक बाजार के भीतर लॉक कर खड़ी की थी, लेकिन थोड़ी देर बाद वापस लौटने पर वह बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद जब बाइक नहीं मिली तो उन्होंने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर मामले के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक ग्राम चिखली के पास एक डिलक्स मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने पुसौर साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छपोरा निवासी कमल चौहान और रतनपाली निवासी विशाल पाव के रूप में हुई है। दोनों ने पुलिस के सामने यह भी कबूला कि उन्होंने चिखली, पुसौर, छपोरा और कोडातराई के साप्ताहिक बाजारों से कुल पांच बाइक चोरी की हैं। आरोपी विशाल पाव के कब्जे से 3 नग HF डिलक्स मोटरसाइकिल और कमल चौहान के कब्जे से 1 नग हीरो स्ट्रीम एवं 1 नग HF डिलक्स बरामद की गई। जिसे जब्त कर पुलिस ने पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुंदनलाल गौर, एएसआई उमाशंकर नायक, मनमोहन बैरागी, आरक्षक कीर्तन यादव, दिनेश गोंड, विजय कुशवाहा, दिलीप सिदार, तारिक अनवर, नवधा प्रसाद भैना, डॉयल 112 के चालक सतीश चंद्रा और स्थानीय निवासी प्रशांत गुप्ता की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...