रतनपुर

जेल से छूटी महिला मांग रही अपनी बच्ची और अपना घर, परिजन कह रहे महिला लगा रही झूठा आरोप…मामला पहुँचा पुलिस के पास

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- थाना क्षेत्र के मेलनाडीह से सामने आई इस खबर ने नए विवाद को जन्म दिया है, जिसमें कथित तौर पर अपने पति की हत्या के आरोप में जेल जा चुकी महिला के वापस आने पर गाँव वाले उसे उसके घर मे रहने नही दे रहे और उसकी बच्ची को उससे दूर कर रहे है, तो वही परिजन और ग्रामीण महिला पर आरोप लगा रहे है कि महिला झूठे केस में फसाने की धमकी दे रही है, जिस पर ख़िलाफ़ कार्रवाई हो। मामले में रतनपुर पुलिस दोनों पक्षो को समझाईश देकर मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि महिला रामेश्वरी श्याम पर उसके पति की हत्या का आरोप है जो पिछले 11 महीनों से जेल में थी वह अभी जमानत पर छूट कर वापस अपने घर पहुँची जहाँ उसके घर मे किसी और ने ताला लगा दिया है और उसकी जेठानी समुद्री बाई उसकी 5 साल की बच्ची को उसे नही दे रही है, जिसकी शिकायत उसने थाने पहुँच कर की है, वही मामले में महिला की जेठानी और ग्रामीणों का आरोप है कि महिला झूठ बोल रही है

और सभी को झूठे केस में फसाने की धमकी दे रही है लिहाजा उस पर कार्रवाई हो।मामले में दोनों ही पक्षो ने थाने में शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है, जिस पर रतनपुर पुलिस दोनों ही पक्षो को समझाने में लगी है,

फिलहाल दोनों ही पक्षो से शिकायत लेकर पुलिस जांच में लग गई है, जो सकारात्मक रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...