सीपत

मस्तूरी:- दो धान खरीदी केंद्रों में मिला 650 क्विंटल से अधिक अवैध धान … तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक ने की छापेमारी, समितियो के खिलाफ होगी कार्रवाई

उदय सिंह

बिलासपुर – समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्रों में धान व्यापारियों, कोचियों द्वारा अवैध रूप से धान को खपाने संबंधी क्रिया – कलापो पर कड़ी निगरानी रखने एवं उन पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश शासन द्वारा दिये गये है । उपरोक्त निर्देशों के परिपालन में जिले में राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में विकासखण्ड मस्तुरी में स्थित धान उपार्जन केन्द्र सेवा सहकारी समिति देवरी का तहसीलदार एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा जाँच करते हुए भौतिक सत्यापन किया गया।

जाँच के दौरान उपार्जन केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना की गई एवं बोरो का रैण्डम वजन किया गया । उपार्जन केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान की मात्रा का ऑनलाइन खरीदी मात्रा से मिलान करने पर सेवा सहकारी समिति देवरी में 1071 कट्टी ( 428.4 क्विंटल ) धान अधिक पाया गया। इसी प्रकार धान उपार्जन केंद्र कौड़िया का भौतिक सत्यापन किया गया।

भौतिक सत्यापन में ऑनलाइन स्टॉक से 577 कट्टी (230.8 क्विंटल) धान अधिक पाए जाने के कारण जप्त कर समिति प्रबंधक के सुपुर्द किया गया, उपरोक्तानुसार अधिक प्राप्त धान को जप्त कर समिति के पदाधिकारियों के विरुद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है । प्रकरण में सहकारिता विभाग द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...