बिलासपुर

मध्य नगरी चौक पर अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाना पड़ा एक फ़ैन को महंगा….पुलिस ने किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य नगरी चौक में सार्वजनिक स्थान पर फ़िल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाना एक फ़ैन को भारी पड़ गया। पुलिस ने आम जनता के आवागमन में बाधा पहुंचाने एवं सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में गुरुदेव अवस्थी उर्फ़ चित्तू अवस्थी उम्र 52 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक को गिरफ्तार किया है। घटना दिनांक 29 जुलाई 2025 की है, जब चित्तू अवस्थी ने चौक पर संजय दत्त का जन्मदिन मनाया, जिससे क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही पृथक रूप से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से यह संदेश दिया गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे मकसद व्यक्तिगत हो या उत्सव।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...