बिलासपुर

स्वास्थ्य विभाग का आमला जुटा राहत कार्य में,तारबाहर क्षेत्र में जलजनित संक्रमण का मामला…डायरिया, हैजा की शिकायत पर सर्वे हुआ शुरू

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तारबाहर क्षेत्र में दूषित पानी पीने से वार्डवासी डायरिया और हैजा जैसे बीमारी के चपेट में आ रहे हैं। इसको लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अमले ने क्षेत्र में सर्वे अभियान चलाया जहां वार्ड के करीब 50 घरों में डोर टू डोर सर्वे किया गया। जिनमें से दो संदेहियो की पहचान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया है जिनके उचित इलाज की व्यवस्था की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक 5 मरीजों में हैजा के लक्षण पाए गए है। बताया जा रहा है। जिनमे से 2 मरीजों को निजी और 3 मरीजों का जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है।जहां उनका सघन उपचार जारी है। तो वही सर्वे अभियान में 2 और नए मरीजों कि पहचान की गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के लोगों को दवाइयां का भी वितरण किया है साथ ही दूषित पानी नहीं पीने की हिदायत भी दी है। आपको बता दे की तारबाहर में पाइपलाइन नालियों के बीच से गुजरी हुई है जिस वजह से आए दिन नालियों का गंदा पानी पाइप लाइन से होते हुए लोगो के घरों तक पहुंच रहा हैइसके सेवन से वहां के लोग डायरिया और हैजा जैसे बीमारी के चपेट में आ रहे हैं जिसको लेकर नगर निगम द्वारा कोई भी उचित पहल नहीं की जा रही है तभी तो बीते कुछ महीनो में दर्जनों मरीज डायरिया जैसे बीमारी के चपेट में आ चुके हैंइसके बाद भी इस समस्या का समुचित समाधान नगर निगम द्वारा नहीं किया गया है वार्ड पार्षद के लाख कोशिशो के बाद भी क्षेत्र की जनता दूषित पानी पीने बेबस है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...