बिलासपुर

बिलासपुर:- अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे….3 महिला सहित 5 गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय ठग/चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। रायपुर, राजनांदगांव और बिलासपुर के ज्वेलरी दुकानों में चोरी करने वाले इस गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। गिरोह में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, जो उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 14 लाख रुपये मूल्य के 140 ग्राम सोने के जेवर, 3 किलोग्राम चांदी के जेवर, 94 हजार रुपये नगद तथा चोरी के लिए उपयोग की गई मारुति बलेनो कार बरामद की है। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये है। घटना 28 अप्रैल को हिम्मत लाल ज्वेलर्स, बिलासपुर में हुई थी, जहां दो महिलाओं ने नकली सोने के बदले असली सोना व नकदी ठग ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की।

शहर व अन्य जिलों के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने गिरोह की पहचान की। आरोपी महाराष्ट्र के भंडारा जिले में पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर के माँ बंजारी ज्वेलर्स और राजनांदगांव के लक्ष्मी ज्वेलर्स में भी चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस की इस उपलब्धि पर संबंधित अधिकारियों व टीम को प्रशंसा पत्र व पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और राज्य में हुई अन्य चोरी की घटनाओं की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...