बिलासपुर

कोटा : सागौन-साल की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई…आरोपी के घर से लाखों की अवैध लकड़ी जब्त,

रमेश राजपूत

कोटा – वन विभाग की संयुक्त टीम ने 05 अगस्त 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम करही कछार निवासी एक व्यक्ति के घर से भारी मात्रा में अवैध सागौन और साल की लकड़ी जब्त की है। बिलासपुर वनमंडलाधिकारी विपुल अग्रवाल को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर उन्होंने तत्काल उपवनमंडलाधिकारी बिलासपुर को तलाशी वारंट जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद बिलासपुर वनमंडल की उड़नदस्ता टीम, कोटा उपवनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में बेलगहना परिक्षेत्र की टीम के सहयोग से ग्राम करही कछार पहुंची और आरोपी मनीष कुरे पिता राधेलाल कुरे उम्र 30 वर्ष के घर पर छापामार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से सागौन की 118 नग चिरान 1.470 घनमीटर और साल की 12 नग चिरान 0.314 घनमीटर, कुल 130 नग 1.784 घनमीटर लकड़ी जब्त की गई।

जब्त लकड़ी की अनुमानित बाजार कीमत 1,01,658 रुपए आंकी गई है। वन विभाग ने इस संबंध में वन अपराध क्रमांक 17716/05 दिनांक 05/08/2025 दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई है। जब्त की गई लकड़ी को डिपो कोटा भेजा गया है।

वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। वन विभाग की इस कार्रवाई से वन अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...