बिलासपुर

बैंक अकाउंट से नही हो रहा था लेन देन, फिर भी पार हो गए 4 लाख…प्रार्थी के उड़े होश, हुई थाने में शिकायत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बैंक अकाउंट में भी अब पैसे सुरक्षित नही है, कभी भी कोई भी आपकी सुरक्षा में सेंध लगा आपकी जमा पूंजी पर हाथ साफ कर सकता है, साइबर फ्राड एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है, जिससे सतर्क रहकर ही बचा जा सकता। बुधवार को बैंक से पैसे गायब होने का एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमे सकरी क्षेत्र के संबलपुर निवासी जाम बाई के अकाउंट से 4 लाख रुपए गायब है, दरअसल पीड़िता का बैंक अकाउंट पुराना बस स्टैंड के पास स्थित एक्सिस बैंक में है,

जहाँ उनके द्वारा जमीन बेंचकर रखी गई 38 लाख रुपए में से कुछ पैसे जरूरत के हिसाब से शुरुआत में निकाले गए, फिर उसके बाद लगभग दो सालों से कोई भी लेन देन नही किया गया, बावजूद इसके उनके खाते से किस्तों में रकम निकाल ली गई, मामले में जानकारी लगते ही पीड़िता के द्वारा परिजनों के माध्यम सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है,

जिस पर थाना प्रभारी कलीम खान द्वारा शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...