बिलासपुर

आवेश में आकर युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, हाथ की नस काटकर हुई बेहोश….लोगों ने पहुँचाया अस्पताल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोमवार तारबाहर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब अचानक एक युवती ने सरेराह आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जिसमे कुदुदंड निवासी 19 वर्षीय एक युवती ने ब्लेड से अपने दाहिने हाथ को काटना शुरू कर दिया। जिसे बेहोशी की हालत में आसपास के लोगो ने जिला अस्पताल पहुँचाया है। जिसे वर्तमान में जिला अस्पताल कैजुअल्टी में रखा गया है डॉक्टरों की टीम ने युवती के हाथों को टाका लगाकर पट्टी कर दी है।

वही युवती की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। मालूम हो यह पूरी घटना श्रीकांत वर्मा मार्ग के पास की है। जहाँ युवती द्वारा आवेश में आकर घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती सिम्स के पास किसी मेडिकल में काम करती है। जो शाम श्रीकांत वर्मा मार्ग पहुँची थी। हालाकि युवती द्वारा किए गए आत्महत्या के प्रयास की वजह तो अब तक साफ नही हों सकी है,

लेकिन उक्त मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...