बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस का “चेतना अभियान”…. 50 लाख कीमती 220 गुम मोबाइल लौटाए गए असली मालिकों को,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “चेतना” अभियान के तहत आम नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें सौंपे गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर साइबर सेल (एसीसीयू) ने यह सराहनीय पहल की। एएसपी (ग्रामीण एवं एसीसीयू) अनुज कुमार के मार्गदर्शन में टीम ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों सहित मध्यप्रदेश, झारखंड, उड़ीसा और महाराष्ट्र से कुल 220 मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है, को रिकवर किया। एसएसपी रजनेश सिंह ने गुम मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे।

कई ऐसे नागरिक जो मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, उन्हें जब उनका फोन वापस मिला तो उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया और “चेतना” अभियान की सराहना की।

इस अवसर पर उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी ने उपस्थित लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों जैसे डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, फेक कस्टमर केयर कॉल, व्हाट्सएप डीपी फ्रॉड, बिटकॉइन स्कैम, फर्जी टूर पैकेज और लोन ऐप्स के माध्यम से धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी।

मोबाइल रिकवरी अभियान में निरीक्षक अजहर उद्दीन, प्र.आर. आतिश पारिक, राहुल सिंह सहित साइबर सेल की टीम राघवेन्द्र साहू, प्रशांत राठौर, प्रशांत सिंह, विकास राम, मुकेश वर्मा, सतीश भारद्वाज,

नवीन एक्का और दीपक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिलासपुर पुलिस की यह पहल आमजन में भरोसा जगाने वाली साबित हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...