बिलासपुर

कार्यपालक निदेशक ने विद्युत विकास के कार्यों की बैठक लेकर की समीक्षा… लाइन लॉस, वसूली सहित विभिन्न मुद्दों पर दिए निर्देश

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के तिफरा स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में कार्यपालक निदेशक (ईडी) संजय पटेल ने बिलासपुर रीजन के सभी अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर विद्युत विकास के कार्यों की समीक्षा की। श्री पटेल ने बकाया वसूली, लाईन लॉस, मीटर रिप्लेशमेन्ट की प्रगति, स्पॉट बिलिंग, ट्रांसफार्मर रिप्लेशमेंट, फेल ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी हासिल की। कार्यालयों से प्राप्त जानकारी की समीक्षा करते हुए मैदानी अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ बेहतर कार्य करने, लाइन लॉस में कमी लाने और बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उन्होने संबधित 33/11 के.व्ही. लाइनों के तकनीकी व्यवधानों पर चर्चा करते हुए निदान के उपाय सुझाए तथा सतत् विद्युत व्यवस्था बनायें रखने के लिए सभी मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए है। उन्होने सभी अधिकारियों को सजग रहकर कंपनी द्वारा निर्धारित समस्त जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदाय की जा सके। समीक्षा बैठक में अति.मुख्य अभियंता पी.के.कश्यप, अधीक्षण अभियंता, जी.पी.सोनवानी, एस.के.दुबे, बी.पी.जायसवाल एवं क्षेत्र के सभी कार्यपालन अभियंता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...