जांजगीर चाँपा

अपने ही 2 साल की बच्ची को बेरहमी से पिटता था पिता…आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दी उसकी पिटाई हुई मौत,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – बच्ची के पिटाई को लेकर उपजे विवाद के बाद हुई हत्या के मामले में अकलतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सांकर निवासी सूरज पटेल की बीते दिन हत्या हो गई थी। जिसके जांच में पुलिस को पता चला था कि सूरज पटेल की मौत मारपीट के कारण आने वाले चोट के कारण हुआ है। जिसपर पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के अशोक पटेल, नंदन उर्फ परदेशी पटेल, फेकू लाल सहित, लक्ष्मण सिंह सिदार एवं ममतेष कुमार को पकड़ा। जहां लंबी पूछताछ के बाद उन्होने बताया की पूर्व में मृतक सूरज पटेल के द्वारा अपनी दो साल की बच्ची को बेरहमी से पीट रहा था। जिसे मना करने पर मृतक के द्वारा आरोपियों को नशे की हालत में गाली गलौज करने लगे। जिसके बाद आरोपियों ने लात घूसा, चप्पल, बेल्ट और लाठी से मारपीट किया गया। जिससे सूरज पटेल की मौत हो गई। आरोपियों के बयान के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि दाउलाल बरेठ, प्र.आर. विवेक सिंह, निसार परवेज, आरक्षक शोमेश शर्मा, शेष नारायण साहू का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- 20 हेक्टेयर जमीन पर दो विभाग आमने-सामने.... मनरेगा का तालाब या रेशम पालन का प्रोजेक्ट? जनद... सकरी बाईपास रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा..पैदल घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत... पैसे मांगने पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला... गंभीर रूप से घायल युवक का कटा कान, आरोपी गिरफ्तार निखिल हत्याकांड में आरोपियों को फांसी की सजा और एसआईटी जांच की मांग...परिजनों ने कहा घटना सुनियोजित ... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़…869 बोतलें, 240 लीटर नकली शराब जब्त, करोड़ों के... बुधवारी बाजार में सड़क किनारे गिरे युवक की मौत... शराबी समझकर घंटों अनदेखा करते रहे लोग, तालाब के पास जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा...8 जुआरी गिरफ्तार, 25 हजार नकद, 6 बाइक और 8 मोबाइल जब्त खनिज माफियाओं पर बड़ा प्रहार.. 3 दिन में 9 वाहन जब्त, लेकिन असली चेहरे अब भी पर्दे में, एसएसपी रजनेश सिंह की प्रशासनिक कसावट...2 आरक्षक लाईन अटैच, 18 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला, तिफरा चाकूबाजी में घायल फल व्यवसायी की मौत...अवैध संबंध के विवाद में हुई हत्या, आरोपी रायपुर से गिरफ...