बिलासपुर

बिलासपुर: मोबाइल विवाद में चाकू मारकर युवक की हत्या…बीती रात शनिचरी मोड़ के पास हुई घटना,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में मोबाइल लेन-देन के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शनिचरी मोड़ के पास शुक्रवार रात को हुई इस घटना में गणेश रजक नामक युवक ने दीपक साहू उर्फ दादू साहू की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रमिला साहू निवासी पशु चिकित्सालय के सामने शनिचरी मोड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रोजी-मजदूरी का काम करती हैं और अपने बेटे दीपक साहू उर्फ दादू साहू के साथ रहती हैं। दीपक भी मजदूरी करता था। 16 जुलाई 2025 को दीपक अपने दोस्तों दीपक विश्वकर्मा, दादू महाराज, गणेश रजक एवं अन्य साथियों के साथ बाबा बैजनाथ धाम, देवघर गया था और 23 जुलाई को वापस लौटा था।

वापस आने पर दीपक ने मां को बताया था कि यात्रा के दौरान गणेश रजक ने उससे मोबाइल फोन को लेकर विवाद किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। घटना वाली रात यानी 8 अगस्त को करीब 7 बजे दीपक घर से अकेले निकला। उसी दौरान प्रार्थी की भतीजा बहू लक्ष्मीन साहू ने आकर सूचना दी कि शनिचरी मोड़ पशु चिकित्सालय के सामने गणेश रजक ने मोबाइल लेने की बात पर फिर से विवाद करते हुए दीपक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम में पता चला कि दीपक के सीने, पेट, कमर और पीठ पर चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी गणेश रजक को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मोबाइल लेन-देन के पुराने विवाद के चलते ही यह हत्या की गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...