बिलासपुर

रक्षाबंधन पर युवक पर ब्लेड से हमला….चार आरोपीयो के खिलाफ मामला दर्ज, सिटी कोतवाली क्षेत्र की घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन एक युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया गया। प्रार्थी घनश्याम धनकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इंद्रा कॉलोनी, तारबाहर का निवासी है और राखी बंधवाने अपने दोस्त अंकुश यादव के घर, टिकरापारा गया था। शाम करीब 5 बजे लौटते समय मोहल्ले में तपन सोनकर, चुन्नी खटिक, आयुष घोरे और पीयुष घोरे ने रास्ता रोककर मां-बहन की अशोभनीय गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। घनश्याम ने बताया कि इस दौरान तपन सोनकर ने हाथ में पकड़े ब्लेड से उसकी पीठ पर वार किया, जिससे उसके पीठ और हाथ-पैर में चोटें आईं।

घटना के समय दीपक, विशाल और मोहल्ले के अन्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने पूरा घटनाक्रम देखा, पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS और 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...