रतनपुर

रतनपुर पुलिस ने की छापेमारी: चांपी डेम के पास जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार, 83 हजार नगद सहित 3.33 लाख का सामान जब्त

रमेश राजपूत

रतनपुर – पुलिस ने जुआ के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई 10 अगस्त 2025 को ग्राम चपोरा चॉपी बांध के पास जंगल में की गई, जहां भारी संख्या में लोग ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से 83,030 नगद, 1-1 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल, 52 पत्ती ताश, एक कंबल और एक बोरी पानी पाउच समेत कुल करीब 3,33,030 मूल्य का सामान जब्त किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चपोरा चॉपी बांध के जंगल में जुआरी भारी मात्रा में इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद उनके दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर रेड की और 10 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

1. अमित कुमार वाल्मिकी पिता दिनेश कुमार वाल्मिकी उम्र 37 वर्ष निवासी गोडपारा बिलासपुर,
2. शाहिद कुरैशी पिता शेख सुलेमान उम्र 45 वर्ष निवासी खपरगंज बिलासपुर,
3. गुलशन नामदेव पिता परमानंद नामदेव उम्र 34 वर्ष निवासी मसानगंज बिलासपुर,
4. शहबाज खान पिता नजर मोहम्मद उम्र 31 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर,
5. आशीष कुमार पिता स्व नागेश आंनद बहेलिया उम्र 35 वर्ष निवासी तालापारा बिलासपुर,
6. नितेश नागदोने पिता स्व सुशील महर उम्र 33 वर्ष निवासी अबेडकर नगर बिलासपुर,
7. मोहम्मद सलीम शेख पिता रसीद समद उम्र 42 वर्ष निवासी तालापारा बिलासपुर,
8. गोलु कुमार ऊर्फ लक्ष्मीनारायण पिता विनोद सतनामी उम्र 34 वर्ष निवासी मगरपारा बिलासपुर,
9. संतोष कुमार पाण्डेय पिता राकेश कुमार पाण्डेय उम्र 32 वर्ष निवासी पुलिस लाईन महिला थाना के पीछे बिलासपुर,
10. शेख अख्तर हुसैन पिता शेख शब्दर उम्र 42 वर्ष निवासी ईदगाह चौक बिलासपुर।

मौके से जब्त सामानों में 83,030 नगद राशि, प्रत्येक आरोपी से एक-एक मोबाइल फोन, कुल 5 मोटरसाइकिल, 52 पत्ती ताश, एक कंबल और एक बोरी पानी पाउच शामिल हैं। जब्त किए गए सभी वस्तुओं की कुल अनुमानित कीमत 3,33,030 बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के अलावा उपनिरीक्षक बंजारे, मेलाराम कठौतिया, सहायक उपनिरीक्षक उमेश उपाध्याय, पवन सिंह, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, गजेन्द्र सिंह, दिनेश कांत, आरक्षक सुदर्शन मरकाम, रामकुमार साहू, धनराज कुम्भकार, गोविंदा जायसवाल, बिजेन्द्र रात्रे, देवानंद चंद्राकर, पंचराम रजक और कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- तहसीलदार का नोटिस भी बेअसर! अपनी ही जमीन पर घर बनाने को दर-दर भटक रहा परिवार..कब्जा हटाने म... VIDEO:-  बिलासपुर में फिर मौत बनकर दौड़ी कार, स्कूटी को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर VIDEO मल्हार: घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश रिटायर्ड व्याख्याता का सूना मकान बना चोरों का निशाना..ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ, 50 साल से बसे 100 परिवारों पर बेघर होने का संकट... PM आवास वाले मकानों पर भी चला बेदखली का नोटिस बिलासपुर:- डीजल चोरी कांड में बड़ा खेल! रातभर थाने में रखने के बाद तीन आरोपी छोड़े, प्रेस नोट में बन... VIDEO:-बिलासपुर:- भारतमाला हाईवे पर बड़ा हादसा… अधूरे पुल से हवा में उड़ी कार, 30 फीट नीचे गिरी, चार... 15 दिन से अंधेरे में मल्हार... फूटा जनआक्रोश, बिजली दफ्तर का घेराव, 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं सुधरी व... करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे हुए बेपटरी...टला बड़ा हादसा, जेसीबी का बकेट बना हादसे की वजह? ज... कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर... औरापानी जलाशय में दोस्तों के सामने डूबा 32 वर्षीय युवक, खुशियां पलभर ...