सीपत

फरार वारंटियों की सीपत पुलिस ने निकाली कुंडली…सर्च अभियान में 12 चढ़े हत्थे,

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत पुलिस ने अपराधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 12 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर विभिन्न न्यायालयों में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो दिनों तक विशेष धरपकड़ अभियान चलाया। इसमें चोरी, एक्सीडेंट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट से जुड़े मामलों में लंबे समय से फरार आरोपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अभियुक्त वारण्टी का नाम

1. दिनेश कुमार धनवार उम्र 27 साल निवासी निरतू
2. भीमा उर्फ सुंदर लाल उम्र 26 साल निवासी खम्हरिया
3. रमेश शिकारी उम्र 28 साल निवासी मटियारी
4. अमित यादव उम्र 19 साल निवासी फरहदा
5. करन सूर्यवंशी उम्र 21 साल निवासी कुकदा
6. सुनील सोनझरी उम्र 19 साल निवासी खम्हरिया
7. सुभाष श्रीवास उम्र 24 साल निवासी सेलर
8. हेमंत पटेल उम्र 42 साल निवासी कौडिया
9. रामदास वैष्णव उम्र 60 साल निवासी कुली
10. अरूण सूर्यवंशी उम्र 28 साल निवासी कुकदा
11. विक्रम सूर्यवंशी उम्र 19 साल निवासी कुकदा
12. बलराम बंजारे उम्र 29 साल निवासी खैरवारपारा पोंडी

पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी थे और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। विशेष टीम में सहायक उप निरीक्षक भारत सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक परमेश्वर सिंह, सुबंध सिदार और आरक्षक प्रकाश जगत का अहम योगदान रहा। सीपत पुलिस का कहना है कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,