बिलासपुर

शराब पार्टी के दौरान 3 दोस्तो में विवाद….2 युवकों ने मिलकर तीसरे पर किया हमला…चाकू के वार से हुई मौत,

रमेश राजपूत

जांजगीर – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक आकाश कुर्रे निवासी झलमला अपने साथी करण सोनी निवासी झलमला और शिव बघेल निवासी बाना के साथ तारौद भट्ठी से शराब खरीदकर लौटा था। तीनों ने रास्ते में कुछ दूरी पर बैठकर शराब पीना शुरू किया। शराब के नशे में आपसी कहासुनी और गाली-गलौज इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। विवाद के दौरान आरोपी शिव बघेल और करण सोनी ने मिलकर आकाश कुर्रे को पकड़ लिया। इसी बीच करण सोनी ने अपने पास मौजूद चाकू से आकाश के पेट में वार कर दिया। वार गंभीर होने से आकाश की हालत नाजुक हो गई और उसे तत्काल इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया जाएगा। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक और आरोपी आपस में परिचित थे और पहले भी इनके बीच मामूली विवाद होते रहे हैं, लेकिन इस बार नशे में झगड़ा घातक साबित हुआ। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और गांव में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...