बिलासपुर

ओटीपी भेजकर ऑनलाइन ठगी…. महिला के बैंक एकाउंट से 1.62 लाख रुपये की धोखाधड़ी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात ठग ने एक महिला के बैंक खाते से 1,62,800 रुपये निकाल लिए। पीड़िता निवासी पारीजात कॉलोनी, नेहरू नगर, ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त 2025 की शाम करीब 5:33 बजे उनके मोबाइल पर एक ओटीपी का मैसेज आया। कुछ ही क्षण बाद उनके एक्सिस बैंक, व्यापार विहार शाखा के खाते से 98,800 रुपये कटने का संदेश मिला। घटना की सूचना देने के लिए जब उन्होंने बैंक कर्मचारी से संपर्क किया, उसी दौरान फिर से 64,000 रुपये खाते से कट गए। इस तरह कुल 1,62,800 रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति के साथ खाता संबंधी जानकारी या ओटीपी साझा नहीं किया। अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर ओटीपी भेजकर और उसका दुरुपयोग कर रकम ट्रांसफर कर ली। रकम किस खाते में ट्रांसफर हुई, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस ने शिकायत पर धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन पुलिस साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन के रूट और संदिग्ध खातों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...