तखतपुर

हाई स्कूल के बच्चों से ट्रांसफार्मर लगवाने का काम… वीडियो हो रहा वायरल

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत चना डोंगरी के हाई स्कूल में बच्चों से खतरनाक विद्युत कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। हाई स्कूल परिसर के पीछे बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान कर्मचारियों की कमी होने पर स्कूली बच्चों को ही ट्रांसफार्मर लगाने में लगा दिया गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रांसफार्मर भारी वजन का था और जरा-सी चूक से गंभीर हादसा हो सकता था।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल अब वायरल हो रहा है । चना डोंगरी हाई स्कूल में सैकड़ों बच्चे आसपास के गांवों से पढ़ने आते हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा उनकी सुरक्षा की अनदेखी की गई। इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य आर. कश्यप ने सफाई देते हुए कहा कि पिछले एक माह से स्कूल में बिजली नहीं थी, और बड़ी मेहनत से ट्रांसफार्मर आया है। उन्होंने दावा किया कि बच्चे लघुशंका के लिए बाहर निकले थे, तभी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें बुला लिया होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों पर जल्द सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों से श्रम कराना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि उनकी जान को खतरे में डालने जैसा है।

गौरतलब है कि इस तरह की घटनाओं की तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर ज्यादातर मामले जांच फाइलों में दब जाते हैं। अब देखना यह होगा कि इस मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं या यह भी बाकी मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...