सीपत

एनटीपीसी सीपत कर्मचारियों और संगवारी महिला समिति ने दिवंगत श्रमिक परिवारों को दी आर्थिक मदद…सहयोग के लिए उठे हाथ,

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी सीपत के कर्मचारियों और कल्याणकारी क्लब संगवारी महिला समिति ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए ग्राम पोंड़ी के दिवंगत स्व. श्याम कुमार और स्व. प्रताप सिंह के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। दोनों दिवंगत संविदा श्रमिकों के आश्रितों की मदद के लिए एनटीपीसी कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से सहयोग राशि जमा करने की अपील की, जिसके तहत कुल 7,19,400 एकत्रित किए गए। संगवारी महिला समिति ने भी सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए प्रत्येक परिवार को 25,000 की राशि प्रदान की, जो कुल 50,000 रही। इस प्रकार, प्रत्येक दिवंगत श्रमिक के परिवार को 3,84,700 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

यह राशि तहसीलदार सीपत, जनप्रतिनिधियों, पुलिस और मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में परिजनों को सौंपी गई। गौरतलब है कि घटना के बाद तत्काल राहत के रूप में 6 अगस्त 2025 को प्रत्येक परिवार को अंतिम संस्कार हेतु 50,000 नकद दिए गए थे। इसके अतिरिक्त, एनटीपीसी सीपत और ठेकेदार मेसर्स गोरखपुर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने और ईएसआई के तहत पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। साथ ही, आश्रितों को संविदा पर अकुशल या अर्धकुशल श्रेणी में रोजगार देने का आश्वासन भी दिया गया है। एनटीपीसी सीपत प्रशासन और कर्मचारियों की इस पहल को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सराहा। उनका कहना है कि यह सहयोग केवल आर्थिक सहारा नहीं, बल्कि कठिन समय में साथ खड़े होने का सच्चा उदाहरण है। इस मदद से दिवंगतों के परिवारों को नई उम्मीद और सुरक्षा का भरोसा मिला है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,