बिलासपुर

बिलासपुर:- सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी से 12 लाख रुपए की ठगी…विश्वास में लेकर चेक के माध्यम से निकाले पैसे,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन पुलिस ने 75 वर्षीय बुजुर्ग से 12 लाख रुपये की ठगी के मामले में ELI ग्लोबल माइक्रो फायनेंस कंपनी के डायरेक्टर और उसके सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। प्रार्थी पतिराम गढेवाल, निवासी कतियापारा जूना बिलासपुर, रेलवे में गैंगमैन पद से सेवानिवृत्त हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें 12 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। इस दौरान उनका परिचय बलराम प्रसाद देवांगन से हुआ, जिसने खुद को ELI ग्लोबल माइक्रो फायनेंस कंपनी, व्यापार विहार से जुड़ा बताया और एलआईसी में निवेश कर अधिक लाभ देने का लालच दिया। 24 अगस्त 2020 को आरोपी ने प्रार्थी के बैंक खाते से दो चेक के माध्यम से 12 लाख रुपये निकालकर कंपनी में जमा कर दिए, जिसकी जानकारी पीड़ित को नहीं थी। बाद में जब उन्होंने पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने बताया कि कंपनी बंद हो चुकी है और डायरेक्टर पैसे लेकर फरार हो गया है। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने एलआईसी में निवेश के लिए पैसे दिए थे, लेकिन आरोपी ने बिना अनुमति दूसरी कंपनी में जमा कराकर छलपूर्वक रकम हड़प ली। शिकायत पर पुलिस ने बलराम प्रसाद देवांगन और कंपनी डायरेक्टर के खिलाफ धारा 420, 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...