बिलासपुर

सुने मकान का फिर टूटा ताला, सोने चांदी नगदी सहित लाखों की हुई चोरी…ठेकेदार बना शिकार

रमेश राजपूत

बिलासपुर- घर को सूना छोड़ना एक ठेकेदार को भारी पड़ गया है, उनकी गैरमौजूदगी में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने, चांदी के जेवरों के साथ नगदी और सामानों पर अपना हाथ साफ कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बहतराई निखिल आश्रम के पास रहने वाले ठेकेदार विजय लास्कर परिवार सहित रहते है, बीते 13 सितंबर को पूरे परिवार सहित घर में ताला लगाकर वह कुदुदंड अपने ससुराल चले गए थे, जहाँ से बुधवार को वापस लौटने पर उनके होश उड़ गए, उन्होंने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है, अंदर जाकर देखने पर पता चला कि सोने चांदी के जेवर 01 तोला सोने की अंगुठी, 01 तोला का लाकेट ,

01 तोला का कान का झुमका, 02 तोला का चैन, 02 तोला सोने का हार कीमती करीबन 130000 रू एवं चांदी का करधन, पायल, बिछिया , गिलास, सिक्का कुल 35 तोला चांदी कीमती करीबन 17000 रू एवं 20 हजार रूपये नगदी नही था कुल 147000 रू के सोने चांदी के जेवरात और होम थियेटर, कम्प्वूटर मानिटर व गैस सिलेंडर कीमती करीबन 8000 रू एवं 20000 रू नगदी रकम गायब है।

प्रार्थी को तत्काल अहसास हो गया कि उनके न रहने पर अज्ञात चोरों ने यहाँ चोरी की घटना को अंजाम दिया है, मामले में प्रार्थी ने सरकंडा थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...