बिलासपुर

सरकंडा: मामूली विवाद के बाद मारपीट…युवक पर नुकीले हथियार से पेट और चेहरे पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सरकण्डा अंतर्गत अशोक नगर में शराब पीने पैसे नही देन को लेकर विवाद के बाद मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। प्रार्थिया संगीता साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 अगस्त की दोपहर करीब 12:05 बजे उनके पति निलेश साहू का भांजा चिन्टू साहू अशोक नगर मंदिर के पास बैठा था। मोहल्ले के प्रमोद साहू ने शराब पीने के लिए पैसे नही देने के विवाद में गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों के बीच अटल आवास, बिरकोना रोड पर झगड़ा हो गया। आरोप है कि प्रमोद साहू, उसका बड़ा भाई प्रदीप साहू और पिता सिद्धराम साहू ने मिलकर चिन्टू साहू से मारपीट की। इसी दौरान प्रमोद साहू ने अपने घर से नुकीली छिलनी लाकर चिन्टू के पेट और गाल पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...