बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर :- जिले में 90 से अधिक नए संक्रमितो की पहचान, जारी है कोरोना संक्रमण का दौर….मौत के आंकड़े भी चौकाने वाले अब तक 268 कि थम चुकी है सांसे

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में शनिवार को कोरोना के 95 संक्रमितो की पहचान की गई थी। जिनमे से 91 मरीज तो बिलासपुर जिले के रहने वाले है। जबकि 4 मरीज अन्य जिले के निवासी है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 16955 हो गई है। इनदिनों कोरोना का प्रकोप शहरीय इलाको में ज्यादा देखने को मिल रहा है। आकड़ो की माने तो बीते 24 घन्टो में जिले के शहरीय इलाको से 77 मरीजो को चिन्हित किया गया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के बिल्हा से 4,कोटा से 2 ,तखतपुर से 1, मस्तूरी से 7 मरीजो मिले है। शनिवार को जिंले में रोज की तरह ही हर वर्ग के व्यक्ति कोरोना के चपेट में आए है। जिनमे एनटीपीसी कर्मी,रेलकर्मी, निजी स्वास्थ्य कर्मचारी, डॉक्टर और एसईसीएल कर्मचारी सहित अन्य शामिल है। इसके अलावा शनिवार को कंट्रक्शन कॉलोनी ,,अर्चना विहार, नेहरू नगर ,,एनटीपीसी ,,इंदिरा विहार कॉलोनी ,,तार बहार ,,क्रांति नगर ,,तेलीपारा, मंगला चौक ,,नेहरू चौक,,, नेचर सिटी,, रहंगी,सेवार, परसदा,, मोपका,कोटा ,,माइको कॉलोनी,, श्री राम हॉस्पिटल ,,विवेकानंद नगर,, राजेंद्र नगर,, हेमू नगर,,, शुभम विहार,, राजकिशोर नगर ,,,जैन मंदिर,,, शांति नगर ,,तालापारा ,,भारती नगर सहित अन्य जगहों से मरीजो की पहचान की गई है। इधर बीते 24 घन्टे में 122 मरीजो का डिस्चार्ज हुआ है। जिनके साथ अब जिंले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या बढ़कर 15795 हो गई है। जबकि अब भी जिंले में 892 एक्टिव मरीज है जो अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे है।  

दो मरीजो की हुई मौत,,न्यायधानी में नही थम रहे संक्रमितो के मौत के मामले 

न्यायधानी में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या बढ़ते ही जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को दो संक्रमितो की मौत अलग अलग हॉस्पिटल में हुई है। जिन्हें मिलाकर अब जिंले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 268 हो गई है। इनमें एक मरीज बिलासपुर जिले का है। तो वही दूसरा मरीज दीगर जिंले का रहने वाला है। इनमें पहली मरीज देवरीखुर्द की 78 वर्षीय महिला है। जिसे पूर्व में इलाज के लिए रेल्वे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ उनका कोविड के साथ अन्य बीमारियों का इलाज चल रहा था, इसी बीच शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह दूसरी मौत कोविड हॉस्पिटल में हुई है। जहाँ जांजगीर निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत इलाज के बीच हुई है। मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,