मस्तूरी

5 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया तस्कर, उड़ीसा से गांजा लाकर खपाता था ग्रामीण क्षेत्र में….पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

उदय सिंह

मस्तूरी –  पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोई अज्ञात व्यक्ति उड़ीसा से दो पहिया वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर क्षेत्र में खपाए जाने के प्रयास में है सूचना पर थाना प्रभारी मस्तूरी फैजुल शाह के द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल टीम को नाकाबंदी के लिए रवाना किया गया। टीम नाकेबंदी पर मुस्तैद हो कर मानाडेरा मल्हार मार्ग पर नजर रखे हुए थी इस दौरान शाम 05.00 से 06.00 बजे के बीच एक व्यक्ति सन्दिग्ध अवस्था मे दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ा गया तथा उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस द्वारा उसे रोका गया जो अपने पास एक बैग रखे हुए था बैग खुलवाने पर 5 खाकी पैकेट में अवैध मादक पदार्थ रखा हुआ था जिस सम्बन्ध में पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम रामाधार भानु पिता बग्गा उर्फ बखला भानु निवासी मल्हार बताया तथा मादक पदार्थ के सम्बन्ध में कोई दस्तावेज नही होना बताया। अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी करने के प्रयास में मस्तूरी पुलिस टीम के द्वारा मौके से रामाधार भानु को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे 5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 35000 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हौंडा शाइन सीजी 10 एवी 8264 जप्त समेत कुल 70000 रुपये की सम्पत्ती जप्त की गई। प्रकरण में धारा 20 ख नारकोटिक्स अधिनियम पंजीबद्ध कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...