जांजगीर चाँपा

VIDEO एक्शन में आई पुलिस….स्कॉर्पियो में स्टंटबाजी करने वाले 10 युवक-किशोर चढ़े हत्थे, वीडियो हुआ था वायरल,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – सोशल मीडिया पर स्कॉर्पियो वाहन में खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। मामला थाना पामगढ़ क्षेत्र का है, जहां कुछ युवक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में बोनट पर बैठकर और खिड़की से बाहर निकलकर जान जोखिम में डालते हुए स्टंट कर रहे थे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल संज्ञान लिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पामगढ़ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दुपट्टा मोड़ क्षेत्र में स्कॉर्पियो वाहन चालक और स्टंटबाजी में शामिल युवकों को पकड़ लिया।


पुलिस के अनुसार, इस मामले में चालक के विरुद्ध एवं स्टंटबाजी में शामिल 02 बालिकाओं और 08 विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ धारा 281 BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जिला पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियम उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए खतरनाक स्टंट न करें। ऐसी गतिविधियां न केवल खुद की बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा हैं और इसमें लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...